फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का हनन कर रही योगी सरकार इस्तीफा दे:भाकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश में बढ़ती महंगाई और जंगलराज के खिलाफ वामपंथी दलों के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी, लेनिनवादी, आल इंडिया फारवर्ड इकाई पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को देकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए योगी सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। संगठन के सचिव जगन्नाथ मौर्य ने कहा कि जितनी परेशानी आम जनता को लाकडाउन में नहीं हुई, उतनी योगी सरकार की खोखली घोषणाएं कर रही हैं। एक ओर देश वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का दंश झेल रही है दूसरी ओर सरकार के इशारे पर गरीबों-मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। युवा वर्ग रोजगार और प्रवासी रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं। पत्रकार हो या व्यापारी, छात्र-छात्रा, महि लाएं हत्या, लूट, छिनैती, गैंगरेप से त्रस्त होकर न्याय की भीख मांग रहे बावजूद इसके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। विषम संकट में कर्ज लेकर खेतीबारी कर रहे किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर खाद-बीज, पानी आदि के लिए तरसाया जा रहा है। महामारी के नाम पर अब तक प्रदेश में अरबों रुपये का वारा-न्यारा कर लिया गया लेकिन आइसोलेशन वार्डों की दशा नहीं सुधर सकी, किसान सिंचाई के नाम पर छले जा रहे हैं, व्यापारी सरेराह अपराधियों की भेंट चढ़ रहे हैं, प्रदेश में कानून के नाम पर जंगलराज का साम्राज्य कायम हो रहा है, आर्थिक तंगी से परेशान लोग महंगाई की आग में झुलस कर पेट भरने के लिए तरस रहे हैं। शीघ्र ही मूलभूत जनसमस्याओं को काबू में कर कानून का राज और कोरोना इलाज के नाम पर हो रही खानापूर्ति बंद नहीं हो सकी तो योगी सरकार स्वेच्छा से इस्तीफा दे। इस मौके पर बनारसी सोनकर, इंद्रदेव पाल, रामचंद्र पटेल, कैलाशनाथ बिंद, रमापति यादव, बेचू बदि, मानसिंह मौर्य, चंद्रेश त्रिपाठी, परदेशी राम, मुरली पाल, राजनाथ गौतम, सत्यनारायण गौतम, लालमणि, दिनेेेश पाल, कबूतरा देवी, दयाशंकर, विजय यादव माले आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें