ज्ञानपुर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पतंजलि योग समिति की ओर से 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार को राज्य प्रभारी संदेश योगी ने कपालभांति, मुद्रासन समेत अन्य आसनों को कराया और उससे होने वाले फायदे को बताया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से कई गंभीर बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। सभी को चाहिए कि प्रतिदिन सुबह आधे घंटे योग करें। इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर धीरज सिंह, रमाशंकर मिश्रा, रुक्मणीकांत, अवधेश यादव, रोशन जायसवाल, सुशील विश्वकर्मा, दीनानाथ पाठक, संतोष जायसवाल आदि रहे।