फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मरीज को दी गलत रिपोर्ट, अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज को गलत रिपोर्ट देने पर सोमवार को घोसिया हाईवे के दक्षिणी छोर पर स्थित द हेल्थ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर को तहसील प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सीज कर दिया। वहां जांच कराने आए मरीजों को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में उक्त केंद्र के खिलाफ कई मरीजों ने जिलाधिकारी को फोन पर शिकायत दर्ज कराई कि वहां पर मरीजों को गलत रिपोर्ट दिया जाता है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को औराई तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रगति कुशवाहा जांच के लिए पहुंचे। विशेषज्ञों ने जांच रिपोर्ट को देखा तो शिकायत सही मिली। दोनों अधिकारियों ने सेंटर को सीज कर वहां आए मरीजों को वापस लौटाया। इसके बाद पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि उक्त केंद्र पर लिंग का भी परीक्षण होता था। कुछ और केंद्र भी चिह्नित हैं। उन पर भी जल्द ही कार्रवाई होगी। उन्होंने हिदायत दी कि जहां भी लिंग परीक्षण होता है, उसे तत्काल बंद कर दें। बताते चलें कि जिले में जगह-जगह खुले अल्ट्रासाउंड केंद्रो पर ऐसे जांचकर्ता होते हैं, जिसने इसका कभी प्रशिक्षण ही नहीं लिया। ऐसे में अक्सर रिपोर्ट गलत आते हैं और इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें