स्थानीय निवासी एक श्रमिक ने मंगलवार को तहरीर देकर भदोही के दुलमदासपुर निवासी चार युवकों पर मजदूरी मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया। तहरीर के मुताबिक 10 अक्तूबर को तब्बीर निवासी दुलमदासपुर ने हरिश्चंद्र को बालू एकत्रित करने का काम दिया। इसके लिए दोनेां के बीच 500 रूपये मजदूरी तय हुई। कार्य खत्म करने के बाद श्रमिक ने पैसा मांगा तो तब्बीर, फरीबुद्दीन, अब्दुल, सब्बी ने उसको पीटकर घायल कर दिया और जातिसूचक गालियां भी दीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट में की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद