फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लकड़ी लदा ट्रैक्टर ट्राली सीज, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है। विभागीय सख्ती के बाद भी कई लोग हरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। शनिवार को वन विभाग की ज्ञानपुर रेंज की टीम ने उमरियां में लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर की ट्राली को सीज कर दिया है। जून महीने में 10 दिनों के भीतर हरे पेड़ों का कटाई तीसरा मामला है। इसमें दो मामले पकड़ में आए हैं। वहीं एक को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिले में वन विभाग की ओर से हरे पेड़ों की कटाई को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसके बाद भी तमाम लोग बेरोकटोक हरे पेड़ों की कटाई में लगे हुए हैं। शनिवार को ज्ञानपुर रेंज के वन विभाग की टीम को उमरियां में हरे पेड़ के कटाई की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेंजर वीरेन्द्र श्रीवास्तव टीम के साथ गांव की तरफ बढ़े। इस बीच टीम को उमरियां गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक हरी लकड़ी लादकर ले जाता दिखा। वन विभाग की टीम को देखकर चालक ट्रैक्टर से ट्राली को अलग कर सड़क पर ही ट्राली छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस की मदद से वन विभाग की टीम ने ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। टीम ट्रैक्टर ट्राली के मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। रेंजर ज्ञानपुर वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई में उमरिया गांव से एक ट्राली पर लकड़ी लदा मिला है। आरोपी फरार हो गया है। ट्राली को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
नहीं रूक रही हरे पेड़ों की कटाई
ज्ञानपुर। जून के महीने में हरे पेड़ों की कटाई का यह तीसरा मामला प्रकाश में आया है। बीते सात जून को टीम ने एक आरोपी को कस्तूरीपुर सुरियावां से हिरासत में लेकर उस पर 20 हजार का जुर्माना लगाया और हिदायत देते हुए उसे छोड़ दिया। वहीं औराई-मिर्जापुर रोड पर हरे पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग से शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब शनिवार को भी एक ट्राली पर लकड़ी लदी मिली है। हालांकि वन विभाग की टीम लगातार सख्ती बरत रही है, लेकिन हरे पेड़ों की कटाई में लगे लोग चोरी-छिपे मामले को अंजाम दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें