फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर महिलाएं जाचेंगी पेयजल की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। केंद्रीय पेयजल मिशन योजनांतर्गत सोमवार को डीघ ब्लाक सभागार में ग्राम वार चयनित महिलाओं को पेयजल गुणवत्ता जांचने का किट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि मनोज मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय पेयजल मिशन योजना आने वाले समय में काफी कारगर होगी। जिले में एक हजार से अधिक परियोजनाओं को विभिन्न कार्यदाई संस्थाएं पूरा करने में लगी हैं। जून के अंतिम चरण में 14 पेयजल योजनाएं घर-घर पानी पहुंचाने में सक्षम भी हो जाएंगी। मिशन के कोआर्डिनेटर रामविलास यादव ने बताया कि सभी ब्लाकों के राजस्व ग्रामों से महिलाओं को चयनित कर प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। प्रशिक्षित महिलाएं प्रत्येक गांवों में पहुंच कर पेयजल की गुणवत्ता परख पोर्टल पर अपलोड करेंगी। पेयजल में किसी तरह की कमी मिलने पर तकनीकी टीम उसी गांव में पहुंच कर पेयजल की गुणवत्ता में आई कमी को पूरा करेगी। प्रति घर जांच करने पर महिलाओं को 20 रुपये की दर से भुगतान भी किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ सुरेंद्र यादव, रामकृष्ण, मुकेश मिश्रा, राजेश यादव, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें