फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कनेक्शन काटने गए अवर अभियंता को महिलाओं ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के गोपीपुर में शुक्रवार को बिजली कनेक्शन काटने गए बिजली विभाग के अफसरों को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। बिल बकाया में कनेक्शन काटने से नाराज महिलाओं ने जेई समेत अन्य कर्मियों का घेराव कर लिया। चार पहिया वाहन के सामने बैठ गई। कनेक्शन जोड़ने की बात पर अड़ गई। करीब सवा घंटे बाद महिलाएं शांत हुई तो अधिकारी वहां से लौटे।
विज्ञापन

बिजली बकाएदारों के खिलाफ विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर में जेई ज्ञानपुर नगर रमन चतुर्वेदी के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारी गोपीपुर बस्ती में पहुंचे। यहां पर बिल बकाए में 18 लोगों का कनेक्शन काट दिया गया। इसको लेकर महिलाएं नाराज हो गई। उन्होंने गरीब होने का हवाला देते हुए जेई के वाहन के सामने बैठ गई। कनेक्शन जोड़ने को लेकर अड़ गई। विभागीय अफसरों के समझाने पर करीब सवा घंटे बाद महिलाएं शांत हुई। उसके बाद विभागीय कर्मचारी वहां से लौटे। जेई ने बताया कि बस्ती में 20 लोगों पर करीब 22 लाख रूपये बिल बकाया है। इसमें वहां की सभासद भी शामिल हैं। कनेक्शन काटने के दौरान यह विरोध प्रायोजित कराया गया। विरोध जताने वाली महिलाओं में उर्मिला देवी, गेना, सुनीता, मीना, जानकी, सोनी, जय देवी, मंजू, सभासद नीलम वर्मा, शशिभूषण राव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें