फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरआरसी चलाएंगी समूह की महिलाएं, चयन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर का संचालन अब समूह की महिलाएं करेंगी। प्रधानों की उदासीनता को देखते हुए पंचायती राज विभाग चयन की प्रक्रिया में जुट गया है। इससे आने वाले समय में गांव में गीला और सूखा कचरा निस्तारण में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। जिले में 546 ग्राम पंचायतें हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन ग्राम पंचायतों में दो लाख 81 हजार एकल शौचालय बनाए गए हैं, जबकि सभी गांव में करोड़ों की लागत से सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। ओडीएफ फेज-2 में एकल शौचालय से वंचित परिवारों को संतृप्त किया जा रहा है। हर गांव को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाया जा रहा है। जहां गीला और सूखा कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। करीब आठ से 12 लाख की लागत से बनने वाले यह सेंटर अब तक 250 गांव में पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन क्रियाशील मात्र 50 ही हैं। शेष 300 गांव में अभी निर्माण चल रहा है। अभी तक इनका संचालन ग्राम प्रधान करा रहे थे, लेकिन काम अधिक होने के कारण वह इस पर फोकस नहीं कर पाते। पंचायती राज विभाग की तरफ से इसके संचालन की जिम्मेदारी भी महिलाओं को दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है। गांव को महिला हितैषी बनाया जा रहा है। समूह के माध्यम से आआरसी का संचालन किया जाएगा। महिलाओं का चयन वरियता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें