फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2.76 करोड़ से आत्मनिर्भर होंगी 184 समूहों की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 184 स्वयं सहायता समूहों को दो करोड़ 76 लाख रुपये सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) मिला है। इससे महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, अगरबत्ती निर्माण, बकरी पालन समेत अन्य स्वरोजगार कर अपना जीवन बेहतर बना सकेंगी। प्रत्येक समूह को डेढ़ लाख रुपये की दर से धनराशि दी गई है। समूह में 10 से 12 महिलाएं जुड़ी हैं। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से भी महिलाओं का जीवन बेहतर किया जा रहा है। इससे जुड़कर महिलाएं छोटी-छोटी बचत के माध्यम से रोजगार सृजन कर स्वावलंबी बन रही हैं। शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के साथ बैंकों से ऋण लेकर फिनायल, दोना-पत्तल, झाड़ू निर्माण सहित कई लघु उद्यम स्थापित कर चुकी हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन से 450 नए समूह का गठन कर साढ़े पांच हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने में विभाग जुटा है। 184 नए समूहों का गठन कर उनके खाते में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में दो करोड़ 76 लाख रुपये जारी किए गए हैं। डीघ, औराई, अछवर, चौरी में गठित 50 से अधिक समूह बेहतर कार्य कर पुरस्कृत हो चुके हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक आठ हजार समूहों का गठन किया गया है। इनमें 85 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। उपायुक्त स्वरोजगार अनुराग राय ने बताया कि 184 समूहों के खाते में 2.76 करोड़ रुपये भेजे गए हैं, जिससे महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। एक-एक समूह को डेढ़ लाख रुपये दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शेष समूहों को गठित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें