फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला चिकित्सक के घर मनबढ़ों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर गांव में एक महिला चिकित्सक के घर में शुक्रवार की शाम को तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित कायानात खान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कहा कि वह दिव्यांग होने के साथ ही पेशे से चिकित्सक है। किशुनदेवपुर में एक दशक पूर्व उसके ससुर ने जमीन ली थी। जिसमें उसका पूरा परिवार घर बनाकर रहता है। शुक्रवार को उसकी बाउंड्री में घुसकर मनबढ़ युवकों ने एक दीवार गिरा दिया। घर में रखे कुछ कीमती सामान भी उठा ले गए। परिवार के लिए बन रहे भवन का निर्माण भी रोक दिया गया। एक पार्टी के जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप से पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिससे उसका पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। पीड़िता ने कहा कि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री दरबार में जाकर शिकायत करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें