डीघ विकास खंड के इटहरा गांव की महिलाओं ने शनिवार को ज्ञानपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से उन्हें आवास नहीं मिल रहा है। पूर्व की सूची में उनका नाम शामिल था, लेकिन अब नहीं है। उनके पास रहने के लिए आवास नहीं है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रदर्शन करने वालों में इसरावती देवी, जड़ावती, सीमा देवी, नगीना, काजल आदि रहीं।