फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला पुरुष क्रास कंट्री रेस 26 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को खेल विभाग की ओर से महिला-पुरुष अलग-अलग क्रासकंट्री रेस का आयोजन किया गया है। महिलाओं की तीन और पुरुषों की रेस पांच किमी होगी। जिसे प्रात: 7.30 बजे एसडीएम भदोही अरुण गिरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की रेस जिला स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर देवनाथपुर मार्केट तक जाएगा। वहां से वापस स्टेडियम के मुख्य द्वार पर आकर समाप्त होगा। वहीं, महिलाओं की क्रॉस कंट्री रेस स्टेडियम से प्रारंभ होकर केयर एंड फेयर पब्लिक स्कूल के मोड़ से वापस स्टेडियम लौटेगा। बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम से लेकर छठे स्थान तक के विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि जो लोग भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हो। वे जिला स्टेडियम में प्रतियोगिता वाले दिन सुबह 6:30 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें