औराई। बारिश के बीच बिजली से जन हानि होने लगी है। बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से पूरे रिशाल भक्तापुर निवासी कुंता देवी (35) पत्नी राज बहादुर सरोज की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि वह खेत में धान की रोपाई कर रही थी कि उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली उस पर गिर गई। उसे सीएचसी औराई लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका को दो बेटी पूनम और पुष्पा और दो लड़के शनि और प्रदीप हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह गिर्द बड़गांव में बुधवार की रात में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई थी।