फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर एक महिला का हाईप्रोफाइल ड्रामा लगभग 10 मिनट तक चला। ट्रैक पर लेट कर जान देने प्रयास कर रही थी। बताया जाता है कि स्टेशन के पास के गाव की ही एक महिला नशे क़ी स्थिति में उस समय रेलवे ट्रैक पर लेट गई जब वाराणसी और प्रयागराज से पैसेंजर ट्रेन आने का समय हो चुका था। महिला को ट्रैक पर लेटा देख यात्रियों समेत रेलवे पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन-फानन में रेलवे पुलिस कर्मी ट्रैक पर पहुंचकर महिला को डांट फटकार कर किसी प्रकार ट्रैक से प्लेटफार्म पर ले आए जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन को सिग्नल दिया गया। इस दौरान महिला के हाई प्रोफाइल ड्रामा को देखने वालों को काफी भीड़ लगी रही। बताया जाता है कि नशे में धुत महिला अपने पति से किसी बात पर लड़ाई झगड़ा कर जान देने के लिए ट्रैक पर लेट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें