फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुएं में कूदी महिला, पीआरवी ने सुरक्षित बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियां। औराई कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में शुक्रवार को कुएं में कूदी एक महिला को पीआरवी की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर महिला का कुशलक्षेम जाना। पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि महिला पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव एवं अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से ग्रसित थी। इसी कारण उसने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति सामान्य बताई। टीम में सदानंद सिंह, वैभव सिंह, अश्वनी कुमार राय, चंचल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें