फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला कुएं में कूदी, 10 दिन में दूसरी बार खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। जद्दूपुर गांव की मुस्लिम बस्ती में सोमवार को 60 वर्षीय राबिया बेगम घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। इससे गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। 10 दिनों में उसने दूसरी बार आत्महत्या की कोशिश की। किन कारणों से उसने यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। राबिया अपने मायके जद्दूपुर में काफी समय से रहती है। सोमवार सुबह 10 बजे वह घर के समीप कुएं में कूद गई। यह देख आसपास के लोग परेशान हो गए। शोरगुल होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। थाना प्रभारी कमल टावरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक कमजोर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें