थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव में शनिवार की देर रात सुतली पटाखा फटने से सूफिया बेगम (48) घायल हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गयासुद्दीन की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में खाना खाने के बाद सभी बरामदे में सो रहे थे। उसी बीच अराजक तत्व सुतली पटाखा फेंक कर भाग निकले और कुछ ही देर बाद फटाखा फट गया और पास में ही सो रही सूफिया बेगम पटाखे की चिंगारी से घायल हो गईं। परिजन इंसाफ अली ने कहा कि दो महीने पूर्व भी ऐसी घटना हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद दुबे ने कहा कि रात 12 बजे पटाखा फटने की शिकायत मिली। उप निरीक्षक संजय यादव की टीम ने पहुंच कर वास्तविक रिपोर्ट सौंपा था। बताया कि बम फटने का मामला सामने न आकर सुतली पटाखा फूटा है, जिसकी जांच शुरू करा दी गई है।