बाइक से गिर कर महिला की मौत के बाद सीएचसी गोपीगंज में रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के गिराई में हाईवे पर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन पुलिस को कार्रवाई न करने से संबंधित प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने प्रार्थनापत्र पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ज्ञानपुर नगर के वार्ड नौ पुरानी कलेक्ट्री निवासी ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि किसी कार्य से प्रयागराज गया था। जहां से मां मधु श्रीवास्तव (48) को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। गिराई स्थित एक अस्पताल के सामने पहुंचने पर मां को अचानक चक्कर आ गया और वह बाइक से गिर गई। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई। पुलिस को सूचना देकर अचेत मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मां मधु श्रीवास्तव ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि मृत महिला के परिजन विजय श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, पीपी श्रीवास्तव की ओर से कार्रवाई न करने की तहरीर पर शव को सुपुर्द कर दिया गया।