फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के अमवा माफी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गोपीगंज सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लोहरा गांव निवासी राम निहोर की पत्नी गेना देवी (65) शनिवार को लालानगर गई थी। दोपहर करीब एक बजे वे घर लौट रही थी। अमवा माफी के पास वह सड़क पार कर रही थी। इस बीच अचानक तेज गति से किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में राहगीर चंचल सिंह ने एनएचआई के एम्बुलेंस के माध्यम से गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों की ओर से पहचान के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें