गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर विट्ठलपुर छतमी के पास वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला घर से सामान लेने निकली थी।
विट्ठलपुर छतमी निवासी तौलन गौतम की पत्नी सहदेई (50) बुधवार को कोई सामान लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को पार करने के दौरान वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।