फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर-चौरी रोड पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से वृद्धा साफिया (60) निवासी शेखपुर-गोपालापुर की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि साफिया अपने पति फैयाज समेत चार लोगों के साथ कुकरौठी स्थित शादी समारोह में गई थी जहां से शनिवार को लौट रही थी। जमुनीपुर कालोनी की ओर मुड़ते समय ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने जब शोरगुल मचाया तो चालक मयट्रक भागने लगा उसी समय साफिया के सिर पर ट्रक का चक्का चढ़ जाने से दम तोड़ दिया। पूर्व विधायक जाहिद बेग आदि ने पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दी। प्रभारी नि रीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लि ए भेज दि या गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें