गोपीगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के सराय जगदीश हाल्ट के समीप डेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के सराय जगदीश हाल्ट के समीप डेमू ट्रेन प्रयागराज से मऊ जा रही थी। इस बीच एक एक 40 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।