स्कूटी की टक्कर से मृतक प्रभावति देवी। फाइल फोटो
गोपीगंज। लालानगर टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी की टक्कर से सड़क पार कर रही प्रभावती देवी (65) की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रही थी। इस बीच स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे गोपीगंज सीएचसी ले लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला टोल प्लाजा के पास ही चाय की दुकान लगाती थी। उसी से परिवार का जीविकोपार्जन करती थी। उसे एक पुत्र और एक पुत्री हैं। धक्का मारने वाले स्कूटी को पुलिस कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।