फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: महिला ने बच्चों पर उतारा पति का गुस्सा, मासूम बेटी और भांजी पर चाकू से किया हमला, इस कारण थी नाराज

Mon, 31 Jul 2023 03:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले के सहसेपुर गांव में पति से विवाद के बाद महिला के सिर पर खून सवार हो गया। सब्जी काटने वाले चाकू से  अपनी मासूम बेटी और भांजी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले के सहसेपुर गांव में सोमवार को पति से विवाद के बाद महिला ने अपनी मासूम बेटी और भांजी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें बेटी और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने पति और पत्नी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


सहसेपुर गांव की खरका बस्ती में सोमवार सुबह सूरज और उसकी पत्नी प्रीति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि सब्जी काटने वाले चाकू से प्रीति ने पति, चार साल की बेटी परी और सात साल की भांजी फ्रूटी पर हमला कर दिया। शरीर के कई अंगों पर चाकू लगने से परी और फ्रूटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
ये भी पढ़ें: अपने घर के सामने ताजिया देख रहे युवक को मारपीट कर किया अधमरा, 11 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग बच्चों को लहूलुहान हाल में देख सहम गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से महिला के हाथ से चाकू छीना।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पहुंचाया। जहां दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

दूसरी शादी करना चाहता है मेरा पति

पूछताछ में प्रीति ने बताया कि मेरा पति दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है, इसीलिए वाद विवाद बढ़ा। जबकि सूरज ने इन आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उसकी पत्नी रोज पैसे की मांग करती है। जिसको लेकर रोज विवाद होता है। कोतवाली प्रभारी एनपी सिंह ने बताया कि पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें