मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयरामपुर और आंगनबाड़ी केंद्र सुल्तानापुर का निरीक्षण किया। पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद पाठक, फार्मासिस्ट और एएनएम अनुपस्थित मिलीं। तीनों का एक दिन का वेतन रोका गया। उसके बाद वह आंगनबाड़ी केंद्र सुल्तानापुर पहुंचे। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं मिली। सहायिका से टीकाकरण से जुड़े अभिलेखों की जांच की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की।