ज्ञानपुर। लक्ष्य से कम नामांकन करने वाले जिले के 169 शिक्षकों का मानदेय एक माह का रोक दिया गया है। प्रभारी बीएसए रमाकांत ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम 100 और उच्च प्राथमिक विद्याल में कम से कम 50 नामांकन करना था। लक्ष्य के अनुसार कई शिक्षकों ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में इनका वेतन रोका गया है। नामांकन करेंगे तो बहाल कर दिया जाएगा।