ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सदौपुर में शिक्षकों के सहयोग से लघु जलाशय की स्थापना की गई है। स्कूल परिसर में लघु जलाशय स्थापित किए जाने के पीछे तपती गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाने की मंशा है। शिक्षक पवन दुबे, अनुराग शुक्ला ने बताया कि तपती गर्मी में बेजुबानों के सामने सबसे बड़ी समस्या प्यास बुझाने की होती है। ऐसे में स्कूल के बच्चों को घरों में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए छोटे-छोटे नवाचारों की सीख दी जा रही है। इसी कड़ी में शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने स्कूल परिसर में लघु जलाशय की स्थापना की है। इससे पशु-पक्षियों की प्यास बुझ सकेगी। संवाद