जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर मंगलवार को मोढ़ बाजार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जागरुकता अभियान चलाकर व्यापारि यों को जागरुक किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा ने कहा कि व्यापारि यों के सहयोग से जनपद हाईजीन रेटिंग में प्रथम स्थान हासिल कर सकता है। जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने कहा कि व्यापारी अपने दुकानों को साफ-सुथरा रखकर ग्राहकों को जागरूक करें। इसके लिए बैनर-पोस्टर लगाएं, डस्टबिन में कूड़ा डालने, मिलावटी तेल, मसाला का उपयोग न करने, मिलावट होने, नकली सामानों की बिक्री की जानकारी देकर विभाग का सहयोग करे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जयंती पर विभाग हेल्पलाइन नंबर जारी कर समस्याओं को दूर करने में सफलता हासिल करेगा। यह तभी संभव होगा जब तक सभी लोग मिलकर महामारी से लड़ने का संकल्प लेंगे। इस मौके पर मूलचंद, अमरनाथ, राजेश, सिपाहीलाल, दिनेश, विजय,संदीप आदि रहे।