फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आंजनेय धाम पर बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंजनेय धाम पर बही भक्ति की बयार
विज्ञापन

फोटो: 13
पवनसुत का कमल के फूल से भव्य शृंगार, चांदी के आभूषण अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के जगापुर मिश्रान स्थित मारूति नंदन आंजनेय धाम का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार को विधि विधान पूर्वक शुरू हो गया। धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में भक्ति की बयार चल पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पंच आचार्य लक्ष्मी शंकर तिवारी, पं, कार्तिकेय शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, कृपा शंकर पांडेय और रिंकू शास्त्री ने विधि विधान से पूजन शुरू कराया। यजमान पवन कुमार मिश्रा ने तमिलनाडु से आए कमल के फूल और चांदी के आभूषण से मारूति नंदन का भव्य शृंगार किया। अखंड हरिकीर्तन के शुरूआत में गाय के घी के बने लड्डू का अर्पण किया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति पं निखिलेश मिश्रा ने प्रयागराज से पधारे सर्वे स्वरूप ब्रह्मचारी को स्मृति चिन्ह दिया। उन्होंने बताया कि दो मार्च को प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान दिलीप कुमार मिश्रा रवि पांडेय, बीएन पांडेय, शशिचंद्र मिश्रा, चंद्र कुमार मिश्र, गुलाबधर, विवेक, ओम प्रकाश, बल्ले मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें