फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको साथ लेकर करेंगे उद्योग का विकास: उमर हमीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के द्वितीय उपाध्यक्ष उमर हमीद ने शुक्रवार को दोपहर नई दिल्ली कार्यालय में चेयरमैन का पदग्रहण कर लिया। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद आज उनकी ताजपोशी की गई। इस मौके पर परिषद के कई प्रशासनिक सदस्यों के अलावा कालीन निर्यातक मौजूद रहे। नए चेयरमैन ने कहा परिषद के कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। सदस्यों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया जाए जाने के साथ सबको साथ लेकर उद्योग का विकास किया जाएगा। बाईलाज में है कि किसी भी चेयरमैन का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। निवर्तमान चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह का कार्यकाल दो वर्ष पूरा होने पर ईडी संजय कुमार द्वारा विकास आयुक्त हस्तशिल्प से उनका कार्यकाल चुनाव तक बढ़ाने की मांग की गई थी लेकिन विकास आयुक्त ने कार्यकाल आगे बढ़ाने से मना कर दिया। उन्होंने दलील दी कि परिषद के द्वितीय उपाध्यक्ष उमर हमीद को चेयरमैन पद की शपथ दिलाई जाए। इस आशय का आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को उमर हमीद ने नई दिल्ली कार्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि सब लोग साथ मिल कर उद्योग के विकास के बारे में सोचा जाएगा। उधर चेयरमैन पद की शपथ लेते ही देश भर से कालीन निर्यातकों की ओर से बधाईयों का तांता लग गया। पदग्रहण के दौरान परिषद के कई प्रशासनिक सदस्य और कालीन निर्यातक भी मौजूद रहे। सभी ने नए चेयरमैन को बधाई दी और उन्हें हर तरह से सहयोग का वादा किया। इस मौके पर अधिशासी निदेशक संजय कुमार, पूर्व चेयरमैन महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा, संजय गुप्ता, गुलाम नबी भट, शेख आशिक अहमद, सतीश वाटल, मानसिंह सैनी, एहसान मिर्जा, पूर्व अधिशासी निदेशक शिव कुमार गुप्ता, विकास मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें