फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को जारी होगी केएनपीजी की कट आफ मेरिट

Thu, 21 Jul 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 22 जुलाई को कट आफ मेरिट जारी होगी। इसके दूसरे दिन 23 जुलाई को कालेज में प्रवेश शुरू हो जाएगा। कट आफ मेरिट जारी होते ही उसे सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि कट आफ मेरिट में आने वाले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की प्रति, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र, स्थानांतरण एवं चरित्र प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, अधिभार प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति लाना होगा। उन्होंने बताया कि  इसके अलावा एंटी रैगिंग शपथ पत्र और दो रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो भी लानी होगी। प्राचार्य ने बताया कि कालेज में तीनों संकाय में प्रवेश की तैयारियां अंतिम चरण में है, एक साथ बीए, बीकाम और बीएससी में प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें