अभोली ब्लॉक के दानूपुर पश्चिम पट्टी समेत कई गांव में शुक्रवार को एक जंगली जानवर के हमले में आठ से 10 पशुपालकों के कई मवेशी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घेरकर उक्त जानवर को मारा डाला। इसे लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। जंगली जानवर ने गांव के नंदलाल की बकरी, भगेलू राम के पड़वा सहित आठ से 10 पशुपालकों के कई मवेशी को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीटकर उसे मार दिया। कुछ ग्रामीणों ने उसे सियार तो कुछ ने बिगवा बताया। डीएफओ नीरज आर्य ने कहा क उनके संज्ञान में मामला नहीं है।