ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी नगमा बेगम ने बृहस्पतिवार को पति के खिलाफ प्रार्थनापत्र एसपी डॉ. अनिल कुमार को देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया है कि नगमा बेगम का निकाह 25 अप्रैल 2019 को कुढ़वा-दुर्गागंज निवासी मोहम्मद हारुन के साथ हुआ है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत सास, ससुर दहेज में एक लाख रुपये नकद, एलईडी टीवी की मांग कर उत्पीड़न करते आ रहे हैं। मांग पूरी न होने पर सात नवंबर 2021 को मारपीट कर औरंगाबाद मोड़ पर छोड़कर भाग आए। पूर्व के दिनों में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दुबई भाग गया था। मायके पक्ष की ओर से समझाने-बुझाने के बावजूद पति और सास-ससुर के व्यवहार में बदलाव नहीं आ रहा है। मामले की जांच कराकर पति का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की।