फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंडुवाहीह थाने में तैनाती के दौरान एसआई की हुई थी ठगों से दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली के एसआई और होमगार्ड की मिलीभगत से वाराणसी के व्यापारी के साथ हुई पांच लाख की ठगी के मामले ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। कोतवाली में तैनात एसआई सुरेश सक्सेना पहले वाराणसी के मंडुवाडीह थाने में तैनात था। वहीं से उसकी दोस्ती ठगों से हुई। माना जा रहा है कि एसआई सुरेश सक्सेना ने ठगों के साथ मिलकर अन्य लोगों को भी निशाना बनाया होगा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अगर कोई शिकायत सामने आती है तो निश्चित कार्रवाई की जाएगी। गोपीगंज कोतवाली थाने में तैनात एसआई सुरेश सक्सेना और होमगार्ड सत्यप्रकाश ने खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर ठगों के साथ मिलकर वाराणसी निवासी व्यापारी आशीष रघुवंशी से पांच लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित को इन लोगों ने सात किलो चांदी पांच लाख रुपये में देने के नाम पर ईंट से भरा झोला देकर ठग लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर गोपीगंज कोतवाली में आठ दिसंबर को मुरली सिंह, राजबहादुर सिंह और राजेंद्र सिंह समेत दो अज्ञात पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने राजबहादुर को गिरफ्तार किया तो दोनों पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए। एसपी ने इन्हें निलंबित कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। वहीं फरार अन्य दो की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एसआई पहले वाराणसी के थाने में तैनात था। वहीं से उसकी दोस्ती राजबहादुर व अन्य ठगों के साथ हुई थी। अगर इन लोगों ने अन्य लोगों को निशाना बनाया होगा तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें