फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...पौधों के बिना जीवन है अंधकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ विकास खंड के मझगवां गांव में सोमवार को पौधरोपण अभियान चलाकर ग्रामीणों ने फलदार, छायादार और औषधि वाले पौधे लगाए। इस दौरान पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दोहराया गया। समाजसेवी चंद्रजीत यादव ने पौधों की महत्ता पर चर्चा करते हुए बताया कि पौधे मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। आज जिस तरह पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाया जा रहा है, उससे आने वाले समय में संकट और बढ़ेगा। खुशहाल जीवन और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण का व्रत हम सबकी जिम्मेदारी है। पौधों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा... आदि स्लोगनों के जरिए भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार, राजबहादुर, चंद्रेश, राहुल, अभिषेक, अतुल, प्रियांशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें