फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चारों भाई मिले तो हुई प्रेमाश्रु की बारिश

विज्ञापन
कोनिया कटरा बाजार के भरत मिलाप में गले मिलते राम और भरत। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोनिया क्षेत्र के प्रमुख बाजार कटरा में बृहस्पतिवार को भरत मिलाप का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम भरत मिलाप आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर आकर्षक झाकियां निकाली गईं। जब श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ तो प्रेमाश्रु की बारिश हुई। चारों भाइयों का मिलन देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कटरा बाजार का ऐतिहासिक भरत मिलाप श्रद्धा, आस्था और आपसी सद्भावना का अमिट छाप छोड़ गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने किया। देर रात चले कार्यक्रम में प्रयागराज से आई मनमोहक झांकियां निकाली गई। इसमें महिषासुरमर्दिनी, गंगा अवतरण, काली नृत्य, शिव तांडव प्रमुख रहे। इस मौके पर बाजार का चप्पा-चप्पा विद्युत लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। भरत मिलाप और आकर्षक झाकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नयनाभिराम दृश्य देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मेले में आए दुकानों से खरीदारी करते नजर आए। जब चारों भाइयों के मिलन की घड़ी आई तो श्रद्धालुओं ने श्री राम के जयकारे से वातावरण को राममय बना दिया। जब राम-भरत मिले तो लोग हर्षोल्लास से भर गए और फूलों की बरसात करने लगे। भरत मिलाप होने के बाद राजा राम का राज्याभिषेक किया गया। मौके पर प्रभारी प्रमुख मनोज मिश्रा, राहुल दूबे, राजू सिंह, विधान चंद्र दूबे, शैलेश पांडेय, कुंवर प्रमोद चंद्र, राघवेंद्र दुबे, टिंकू सेठ, धर्मेंद्र चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें