फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Wed, 04 Mar 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 चेतावनी दी कि अविलंब उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

डिबाए के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाया। श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं को समय से न तो लागू कर रही है न तो इसके लिए धन ही उपलब्ध करा रही है। सरकार अविलंब बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश की मांगों पर ध्यान नहीं दी तो 23 मार्च को प्रदेश भर के अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। घेराव के बाद भी सरकार अधिवक्ताओं की मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। पुतला दहन में सुशील कुमार चौबे, धीरज शुक्ल, बलराम पांडेय, सुशील पांडेय, राहुल श्रीवास्तव, जीत बहादुर सिंह, ह्दयनाथ तिवारी, गोपीचंद्र तिवारी, स्वामीनाथ मिश्र, मजहर शकील, दिनेश कुमार सिंह, श्याम नारायण सिंह, सदर बहादुर सिंह, राम सागर चौरसिया, मोहन लाल मिश्र, राजाराम शुक्ल, हंसाराम शुक्ल, प्रमोद यादव, विजय नारायण सिंह, उमाशंकर यादव आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें