फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद: लापरवाह 35 केंद्र प्रभारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं खरीद की प्रगति नहीं रही है। दो महीने छह दिन में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र तीन फीसदी ही खरीद हो सकी है। पीसीएफ, पीसीयू और सहाकारिता के 35 केंद्रों पर तो एक से डेढ़ फीसदी भी खरीदारी नहीं हो सकी है। विपणन विभाग ने इसको लेकर सख्ती शुरू कर दी है। विपणन अधिकारी ने खरीद में रूचि न लेने वाले सभी 35 प्रभारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से 49 हजार 500 टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। एक मार्च से खरीद की शुरुआत की गई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में किसी तरह बोहनी हुई। दो महीने से अधिक समय गुजरने के बाद भी अपेक्षित खरीद नहीं हो पाई है। शासन स्तर के नोडल अधिकारी ने कुछ दिन पहले क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था और प्रभारियों से गांवों में जाकर गेहूं खरीदने को कहा था। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे।
गेहूं बेचने के लिए तीन हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया लेकिन एक हजार ने भी गेहूं नहीं बेचा है। सोमवार तक 49 क्रय केंद्रों पर मात्र 1300 टन गेहूं की खरीद हो सकी थी। इसमें 50 फीसदी खरीद विपणन विभाग के क्रय केंद्रों पर हुई है। पीसीएफ, पीसीयू और सहकारिता के 35 क्रय केंद्रों पर कहीं 100 क्विंटल, कहीं 200 तो कहीं 500 क्विंटल ही गेहूं खरीदा जा सका है। यह खरीद लक्ष्य का एक से डेढ़ फीसदी ही है। इस पर विपणन विभाग की तरफ से 35 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि खरीद सही न होने पर 35 प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें