लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के छतमी गांव में बृहस्पतिवार को अबूझ हाल में आग लग जाने से एक बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान दीनानाथ पांडेय ने बताया कि खलिहान में मड़ाई के लिए रखे बोझ से धुआं निकलने की जानकारी हुई। शोरगुल सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर फसल को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान भी पहुंच गए थे।