घोसिया। नगर स्थित खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। पश्चिम मोहाल की टीम सुपर ओवर में जीतकर विजेता बनी।
मैच का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि एबरार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पश्चिम मोहाल की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में उसने 102 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी केजीएन क्रिकेट क्लब भी 102 रन ही बना सकी। एक-एक ओवर के मैच में पश्चिम मोहाल ने जीत दर्ज किया। उन्होंने दोनों टीमों को पुरस्कृृत कर उत्साह बढ़ाया। कहा कि खेल में हार के बाद भी सीख मिलती है। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर मेराज अहमद, नसीम अहमद, वाजिद अली, दिल हसन, अरशद, माया देवी, जमाल अहमद, सिद्दिक, अफरोज, परवेज, अजलाम, मुमताज तौहीद, तौसीफ सैफ, सैफ अली, जावेद तौफीक आदि रहे।