फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक पटना-अहमदाबाद विशेष ट्रेन 11 से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर 11 अप्रैल से फिर से साप्ताहिक पटना-अहमदाबाद विशेष ट्रेन का संचालन रेल प्रशासन करने जा रहा है। लगभग 11 माह से ठप उक्त ट्रेन का संचालन रुटीन पर हो जाने से यात्रियों को राहत भी मिलने लगेगी। इस संबंध में पीआरओ वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 09421 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को अग्रिम आदेश तक पटना से अहमदाबाद को रफ्तार भरेगी। अप-डाउन में स्टेशन नाडियाड, आनंद विहार, छायापुरी, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, बेरछा, सुजालपुर, सिहोर, संत हरदाराम नगर, विदिषा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, रामबाग, ज्ञानपुर रोड, पं.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, दानापुर, पटना तक निर्धारित समय में ठहराव लेकर गतंव्य को बढ़ेगी। 20 कोच की विशेष ट्रेन में यात्री वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के गाइड लाइन का पालन कर यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें