फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी: बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के कारण ज्ञानपुर नगर में बंद रहीं दुकानें। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। श्रम विभाग और जिला प्रशासन के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी का असर रविवार को प्रभावी रहा। बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन में नगरीय क्षेत्र से जुड़ी बाजारों में साप्ताहिक बंदी अन्य दिनों निर्धारित थी, लेकिन तीसरे लॉकडाउन में गृह मंत्रालय से राहत मिलने के बाद जिले के सभी बाजारों को कम से कम एक दिन बंद करने की रणनीति बनाई गई। जिलाधिकारी की सहमति मिलने के बाद रविवार को बंदी तय हुई। प्रशासन के निर्देश के बाद रविवार को पहली साप्ताहिक बंदी सफल होती दिखी। ज्ञानपुर मुख्यालय समेत जंगीगंज, गोपीगंज, ज्ञानपुर, सर्रोई, कोइरौना, उगापुर, औराई, घोसिया, खमरिया नगर, सुरियावां, अभोली, दानूपुर, मतेथू, पाली, मोढ़, सुभाषनगर, ऊंज, वहिदानगर, सूफीनगर, सीतामढ़ी, कटरा, धनतुलसी में दुकानों के शटर गिरे रहे। दुकानों के बंद हो जाने से सामानों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की परेशानी भी बढ़ी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर यह रहा कि लोग चाय-पान के लिए तरस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें