फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईटीआई में अब मिलेगा वीविंग टेक्नाेलॉजी का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अब छात्रों को वीविंग टेक्नाेलॉजी का ज्ञान भी मिलेगा। इससे वे रंग बिरंगी कालीनों की कारीगरी में दक्ष होंगे। इसके लिए नोडल प्रधानाचार्य ने निदेशालय को पत्र भेजा है। नए ट्रेड जुड़ने से संख्या 13 से बढ़कर 14 ट्रेड हो जाएगी। इससे पूर्व यहां रोबोटिक्स, कैम प्रोग्रामिंग, बेसिक ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन (मैकेनिकल) के साथ फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले में तीन राजकीय और 22 निजी राजकीय प्रशिक्षण संस्थान संचालित होते हैं। राजकीय आईटीआई में इलेक्ट्राॅनिक्स, फिटर समेत 13 ट्रेड पहले से चल रहे हैं। फिटर, इलेक्टि्रशियन ट्रेड से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। इन ट्रेड में युवाओं की संख्या अधिक होने से कंपनियों में सभी को रोजगार नहीं मिल पाता। मखमली कालीनों के लिए विश्वप्रसिद्ध कालीननगरी में कालीन की कारीगरी पर विशेष फोकस रहता है। आईआईसीटी में पहले से ही कालीन से जुड़ी पढ़ाई होती है लेकिन अब राजकीय आईटीआई में यह सुविधा शुरू करने की तैयारी की गई है। इसके लिए निदेशालय को वीविंग टेक्नाेलॉजी का प्रशिक्षण देने के लिए पत्र लिखा गया है। वहां से मान्यता मिलने पर यह कोर्स यहां पर शुरू कर दिया जाएगा, जिससे युवा कालीन की कारीगरी में भी दक्ष हो सकेंगे। नोडल प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि भदोही के युवाओं को यहीं रोजगार मिले इसलिए अब वीविंग टेक्नाेलॉजी का प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए पत्र लिखा गया है। स्वीकृति मिलने पर अगले सत्र ये यह प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें