फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिगड़ा मौसम का मिजाज, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सुबह तेज धूप ने जहां परेशान किया, वहीं शाम होते-होते काले बादलों ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी। खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल को सहेजने की चिंता उन्हें सताने लगी है। यदि बारिश हुई तो सबसे अधिक गेहूं की फसल प्रभावित होगी। जिन किसानों ने कटाई कर ली है, वे मड़ाई कर अनाज घर में रखने लगे हैं।
विज्ञापन


जिले में करीब 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती हुई है। फसल इस समय पक कर तैयार हो चुकी है। सरसों की मड़ाई के बाद किसान अब गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुटे हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे आसमान में काले बादल मंडराने लगे, ऐसा लगा कि अभी बारिश होगी। बादलों को देखकर किसानों के माथे पर पसीना छूटने लगा। मौसम का मिजाज देखकर कर किसान कटे गेहूं, सरसों की मड़ाई में जुट गए। मड़ाई कर अनाज को अंदर रख लिया। किसानों का मानना है कि तेज हवा चली और बारिश हुई, तो सबसे अधिक गेहूं की फसल प्रभावित होगी। हल्की बारिश होने पर भी दाने भीग जाएंगे, जिससे फसल की गुणवत्ता में कमी आएगी। गेहू के दाने में कालापन आ जाएगा। पिछले साल भी इसी महीने में तेज हवा संग बारिश हुई थी, जिससे सैकड़ों बीघे गेंहू की फसल चौपट हो गई थी।

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अचानक से तापमान में वृद्धि होने के कारण मौसम परिवर्तित हुआ है। बताया कि बिहार, झारखंड, उड़ीसा के कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति है, जनपद के किसान सब्जी वाली फसलों तथा पशुओं के प्रति अधिक सजग रहें। उच्च तापमान के आसार के साथ गर्मी के तनाव के संकेतों को ध्यान में रखते हुए फसलों की निगरानी करें। आगामी सप्ताह में मामूली बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें