फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आज से फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के बाद भी उमस से लोग बेहाल दिखे, हालांकि बुधवार से मौसम बदलेगा। आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम का मिजाज हर दूसरे से तीसरे दिन बदल रहा है। मई के शुरूआती दिनों में हल्की बारिश, आंधी और बूंदाबांदी का दौर चला। 12 मई के बाद से तापतान लगातार 40 डिग्री से अधिक बना रहा। 15 मई के बाद तो अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन दो दिनों से मौसम एक बार फिर बदलने लगा है। पुरूआ हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह आठ बजे से तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम होने पर एक बार फिर बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। मंगलवार को दिन का तापमान 38.9 डिग्री और रात का 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में मामूली गिरावट हुई जबकि रात के तापतान में एक डिग्री की कमी आई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि परिसंचरण के कारण 21 मई से मौसम में बदलाव होगा। करीब एक सप्ताह तक आंधी और बूंदाबांदी का दौर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें