फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बेरूखी: सावन हुआ बदनाम, अब भादौ से आस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिस सावन का साल भर से बेसब्री के साथ इंतजार होता है, वह आया तो लेकिन बिना बरसे ही बीत गया। सावन में औसत से भी कम बारिश हुई। महज 170 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि इस महीने में 250 मिमी से ज्यादा बारिश होनी चाहिए। अब भादो मास शुरू होने वाला है। ऐसे में आम जनमानस के साथ ही किसानों को भी इससे बड़ी आस है।
विज्ञापन

किसानों को उम्मीद है कि सावन बीत गया है, जिसमें सिर्फ नाममात्र की वर्षा हुई है। यदि इंद्रदेव की कृपा दृष्टि लोगों पर बनी तो भादो में बरसात होगी। सावन की तरह भादो ने भी निराश किया तो आमजन के लिए मुश्किल होगी। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने धान की रोपाई तेजी कर दी। अब बारिश न होने के कारण उनकी लाचारी बढ़ गई है। सिंचाई के लिए सुमिचत व्यवस्था न होने के कारण से किसान परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर धान की फसल में रोग भी लगने शुरू हो गए हैं। जिसके बचाव के लिए कृषि विभाग ने एडवाजरी भी जारी की है। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि जुलाई माह में 180 बारिश हुई थी, जबकि सामान्य बारिश का औसत 285 एमएम है। जुलाई में 100 मिमी कम बारिश हुई। इसी प्रकार जून में 75 मिमी बारिश हुई है। जून से लेकर 10 अगस्त तक जिले में कुल बारिश 291 मिमी बारिश हुई है। जो औसत बारिश से बहुत कम हैं। बारिश न होने के कारण फसल विकसित नहीं हो रही है। किसानों के एक तबका को धान की रोपाई किए एक महीने से अधिक समय हो गया है। सावन की बात करें तो 13 जुलाई से अब तक करीब 170 मिमी बारिश हुई।
धान की फसल में पड़ने लगी दरारें
धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है, खेत में दरारें पड़ने लगी है, पौधे विकास नहीं कर रहे हैं। किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। सिंचाई के लिए मुक्कमल व्यवस्था नहीं। अर्जुनपुर निवासी किसान रमाकांत यादव, अमीलहरा के किसान रविशंकर बिंद, अभोली के रोहित सोनक बताते हैं कि धान की रोपाई किया हूं, लेकिन अब बारिश न होने के कारण चिंता बढ़ने लगी हैं। यदि तीन चार दिन में अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। यहां पर सिंचाई के लिए प्रबंध नहीं है, एक, दो मशीन से सिंचाई की आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि बिजली का आलम यह है कि आने जाने का समय ही नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें