फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों किया आगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। क्षेत्र के डीह कोइरान गांव में बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में तैनात मौसम विशेषज्ञों ने गोष्ठी आयोजित कर किसानों को आगाह किया। बताया कि 14 मार्च तक तेज आंधी और बरसात की संभावना है। ऐसे मौसम में तैयार फसलों की कटाई, अगैती बुवाई, मड़ाई, कीटनाशकों का छिड़काव नुकसानदेह साबित होगा। विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि केंद्र में स्थापित सिस्टम से किसान किसी भी समय मौसम की जानकारी ले सकते हैं और उसी हिसाब से खेती-बारी कर नुकसान-फायदे का लाभ उठाकर फसलों की सुरक्षा की जा सकेगी। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने आगामी सप्ताह मौसम को साफ होने पर सिंचाई, कीटनाशकों का छिड़काव, खरपतवार प्रबंधन उचित होगा। फसल अवशेष प्रबंधन को प्रमुखता से उठाकर ऐसे मौसम न जलाने की हिदायत दी। फसलों का अवशेष का अवशेष जलाने से मृदा में जीवांश कार्बन के हृास हानिकार हो सकते हैं। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गोविंद चौधरी ने पशुओं में होने वाली समसामयिक बीमारियों से बचाव की विशेष जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमर बहादुर सिंह, रामजी मौर्य, रामचंद्र मौर्य, शिवकुमार मौर्य, मीरा देवी, आशा देवी, धनंजय सिंह, डॉ. प्रभास सिंह, प्रमोद पासवान समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें