फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मौसम हुआ साफ, तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन दिनों बाद शनिवार को मौसम साफ हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली। मौसम का रुख देखते ही गेहूं की कटाई, मडाई में जुट रहे। पूरे दिन ग्रामीण अचंलों में थ्रेशर मशीन चलती रही। तल्ख धूप होने के कारण दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की वृद्धि आई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से जिले में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादलों संग हल्की बूंदाबांदी से किसान परेशान हो गए। शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा। धूप खिली होने से गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम अनुकूल होने से किसान गेहूं की मड़ाई में जुट गए है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात का तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया आगामी दिनों में करीब पांच डिग्री तापमान में वृद्धि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें