फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मौसम की मार, ओपीडी में पहुंचे 615 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम साफ है लेकिन सुबह शाम लोगों को गलन महसूस हो रही है। जब से मौसम परिवर्तित हुआ है, दोहरे मौसम की मार लोगों की सेहत पर पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला चिकित्सालय के ओपीडी में मरीजों की भरमार रही। 615 मरीजों की ओपीडी रही, ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारी से ग्रसित पहुंचे। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवाई उपलब्ध कराई गई। चिकित्सालय में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, पेट दर्द सहित प्लास्टर कराने मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में बारिश के बाद अभी निरंतर मौसम साफ है। लेकिन सुबह शाम गलन है, इस बीच सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही के चलते बीमार भी पड़ सकते हैं। बच्चों के प्रति विशेष सतर्कता रखे, शाम के वक्त उनका कान बांध कर रखें। ठंड हवा लगने से बच्चों को जुकाम बहुत जल्दी पकड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें