फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होंगे तभी सुरक्षित रहेंगे : सुरेश चंद्र दूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र दूबे ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा और हिंदुओ को एकजुट करने के लिए संगठन काम कर रहा है। एक साल में पांच करोड़ हिंदुओ को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हर मंडल और जिले में काम चल रहा है। वह रविवार को लखनों स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। । उन्होंने कहा कि एकजुट होंगे तभी सुरक्षित रहेंगे। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की कैसी हालत है यह किसी से छिपी नहीं है। उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में संगठन मंडल, जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक सक्रिय है। पूर्वांचल और अवध में 15 जिलों में संगठन का गठन किया जा रहा है। राम और कृष्ण की धरती से औरंगजेब, अकबर और बाबर जैसे मुगल आक्रांताओं का गुणगान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन से ईसाई मिशनरियों पर सख्ती की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें